Wednesday, January 29, 2020

रोजगार की तलाश।

जीवन में अनेक लोग रोजगार की तलाश में लगे रहते हैं लेकिन उम्र बीतता रहता है ।वह अपनी रोजगार का पांव रेत की महल पर ही खड़ा करता रह जाता है।हमें यदि सही में रोजगार की तलाश रहती है तो हमें कुछ ऐसा करना होगा जिससे रोजगार सही में मिल सके।मिलने के बाद वह स्थायी बनकर रह भी सके।
  यदि हमें स्थायी रोजगार की तलाश रहती है तो जीवन में बहुत कम रोजगार हैं जो आपको स्थायीत्व के साथ मिलता है।स्थायीत्व से मिलने वाला रोजगार का क्षेत्र कम ही है।इसके लिए पहले दो विशेष बिन्दुओं पर बात कर लें-
१) सरकारी नौकरी
२)व्यापार
१)सरकारी नौकरी-लोग यदि स्थायी नौकरी की तलाश करते हैं तो उनके लिए सबसे अच्छा सेक्टर होता है गवर्नमेंट जॉब।लेकिन सरकारी नौकरी उतना आसान भी नहीं है।इसके लिए सबसे आवश्यक होता है आपकी शिक्षा दीक्षा।अधिकांश लोग शिक्षित ही नहीं होते हैं तो उन्हें प्रथम बिन्दु में ही नौकरी का भरोसा छोड़ देना होता है।दूसरा वर्ग आता है जो न्यूनतम पढ़ाई कर चुका है।जैसे १०वीं या १२वीं साथ में जैसे आई टी आई किया हुआ है।आई टी आई वालों को भी जॉब मिल जाता है क्योंकि यह पूरी तरह से स्किल्ड हो चुके होते हैं।
दूसरा वर्ग वह आता है जो १०वीं भी नहीं किया है।९वीं कर रखा है।अब इनके पास समस्या आती है कि वे करें तो क्या करें।आज के परिदृश्य में आपके लिए एक ही रास्ता बचता है स्किल्ड इंडिया का ।यहां जाकर हूनर या स्किल सीखें और वहीं से आपको कोई काम मिल जायेगा।
  इसमें भी एक वर्ग आता है जो ९वीं तक की भी पढ़ाई नहीं की है।वह क्या करेगा?ऐसे जो व्यक्ति हैं उनके लिए दो या तीन नौकरी के रास्ते बचते हैं।जिनमें पहला रास्ता है मनरेगा मजदूर की तरह जिला कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करवायें।१०० दिन की रोजगार योजना में उन्हें अवश्य बुलाया जायेगा।सरकारी मानदेय उन्हें अवश्य मिल जायेगा।
इसके अतिरिक्त जो विशेष रोजगार आती हैं और आगामी समय में बहुतायत से आनेवाली है वह है रेलवे बैंकिंग टीचिंग पी डबल्यूडी स्किल्ड स्वच्छता सेना सुरक्षा और पुलिस में।यह बहाली ३-५ महीनों के भीतर लगभग १० लाख बहाली राज्य और केन्द्र सरकार में आनेवाली हैं।२ लाख के आसपास तो केवल केन्द्र सरकार निकालने वाली हैं।इन नौकरियों की विशेषता होती है लगभग बीए बीटेक बीएड एम ए एम एड एमटेक होना आवश्यक होता है।लेकिन इसमें जो शिक्षित लोग हैं उसे भी एक व्यापक प्रतियोगिता के बाद ही इसमें स्थान मिल पायेगा।इन तीन केटेगरी में फिट रहनेवाले लोगों को काम और रोजगार मिल जाता है लेकिन जो इन वर्गों में भी अनफिट हैं उन्हें क्या करना होगा?
२)व्यापार व्यवसाय-जो लोग सरकारी नौकरी नहीं पाते हैं और स्थायी जॉब की तलाश करना चाहते हैं तो उन्हें क्या करना होगा?उनके लिए व्यापार ही एकमात्र साधन बचता है।अब जो व्यापार करना चाहते हैं उनके लिए अनेक समस्या है।सबसे पहले व्यापार कौन सा करें? पैसे कहां से लायें?दोस्तों व्यापार यदि करना चाहते हैं तो आप अपना हूनर अपनी आर्थिक स्थिति का आकलन स्वयं करें।जैस आप समझें कि आपको किस क्षेत्र की जानकारी कितनी है?धन कहां से लायेंगे? किस किस स्थान को आप बेहतर जानते है?क्योंकि व्यापार में एक सबसे बड़ी समस्या आयेगी स्थान चयन की जिन स्थानों को आप नहीं जानते हैं उन स्थानों पर आप अवश्य ही कोई कार्य नहीं कर पायेंगे।
  आजकल बहुत लोग एफिलिएट मार्केट की ओर अपना मुख करते हैं लेकिन वह पूर्ण और सही व्यापार नहीं है वह पूरीतरह से स्थायी रोजगार से आपको नहीं जोड़ता है।
  स्थायी कोई प्रोडक्ट निर्माण या कोई एजेंसी या किसी गुड जैसे पुस्तक पेन या अन्य थौक और खुदरा व्यापार कर आप आपूर्ति कर सकते हैं।बिजली का सामान मोबाईल रिचार्ज मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान खोल सकते हैं।
  अन्य कम पूंजी में स्थायी दुकान करने वालों को जो दुकान खोलना चाहते हैं वे अपने मोहल्ले समाज के इर्द गिर्द अपना दुकान खोलें।दूसरा उन्हें पूंजी की कमी हो सकती है।इसके लिए मुद्रा लॉन योजना या बैंक से कम ब्याज पर पैसा लेकर अपना कार्य करना चाहिए।दूसरा बैंको के द्वारा एक ग्रूप के तहत लॉन दिया जाता है उसमें कम इन्टरेस्ट पर लॉन रहता है वह लेकर काम कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त सरकार ने अल्पसंख्यकों और अनुसूचित जाति जनजाति के लिए ब्याजमुक्त लॉन की व्यवस्था की है जिसका आप सबों को लाभ उठाना चाहिए।
     नौकरी रोजगार लॉन जीवन से संबंधित अन्य कोई जानकारी और चाहिए तो अपना सवाल कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।आपके सभी सवालों का जवाब दिया जायेगा।https://youtu.be/3n4mDBEj JYg